facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

Online games को लेकर नियम स्पष्ट, कुछ राज्य इनमें अंतर कर गलती कर रहे हैं: ASG वेंकटरमन

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 3:13 PM IST
online game

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन का कहना है कि अनिश्चित घटनाक्रमों पर पैसा लगाना दांव है और सरकार के नए नियम पैसा लगाने वाले ऐसे ऑनलाइन गेम पर रोक लगाते हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत जारी नए नियमों के मद्देनजर कुछ कंपनियों द्वारा दांव लगाने को कौशल के खेल के रूप में पेश करने के प्रयासों के बीच सरकार के वरिष्ठ विधि अधिकारी ने कहा कि कुछ राज्य एक दांव के संदर्भ में कौशल के खेल और मौके के खेल के बीच अंतर करने की कोशिश में गलती कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नियमों का परीक्षण देश के संविधान, वैधानिक प्रावधानों और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों के आधार पर किया जाना चाहिए।

वेंकटरमन ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया, “केंद्र द्वारा अधिसूचित नए नियम बहुत स्पष्ट हैं। हमारी अदालतों ने माना है कि दांव लगाना अवैध है। इस तरह के व्यवसायों को भारत के अंदर अनुमति नहीं दी जा सकती।”

बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि अनिश्चित और अज्ञात घटनाओं पर पैसा लगाना दांव लगाना है और नए ऑनलाइन नियम असली पैसे के खेल पर रोक लगाते हैं जो भविष्यवाणी या अज्ञात परिणाम की अटकलों के आधार पर विजेताओं की घोषणा करते हैं।

नए नियमों में यह अनिवार्य है कि सभी ऑनलाइन गेम जिनमें पुरस्कार शामिल है, स्वयं नियामक संगठनों (एसआरओ) के साथ पंजीकृत होने चाहिए। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement