भारत

Rajasthan Polls 2023: रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें – प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान के मतदाताओं से अपील

PM मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं भी दीं।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 25, 2023 | 9:00 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान के बीच राज्य के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने का आग्रह किया। मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।’’

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं लेकिन मतदान 199 सीटों पर हो रहा है। गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित किया गया है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

First Published : November 25, 2023 | 9:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)