facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

प्रोजेक्ट टाइगर के पूरे हुए 50 साल, PM मोदी करेंगे 3 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 3:57 PM IST
Tiger

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने और बाघों के संरक्षण में भारत की सफलता से दुनिया को अवगत कराने के लिए कर्नाटक के मैसूरु में नौ अप्रैल को तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के सदस्य सचिव एस पी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बाघ जनगणना पर ताजा आंकड़े, ‘अमृत काल’ के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार का दृष्टिपत्र और एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।

बता दें कि 1973 में इंदिरा गांधी सरकार ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी। भारत ने बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक अप्रैल 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया था, जिसके तहत 18,278 वर्ग किलोमीटर में फैले नौ अभयारण्य लाए गए थे।

अभी भारत में 75,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 53 बाघ अभयारण्य हैं। भारत में करीब 3,000 बाघ हैं जो दुनियाभर में इस प्रजाति की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी है और उनकी संख्या हर साल छह प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement