facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

Pankaj Udhas death: नहीं रहे प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास

Advertisement

Pankaj Udhas death: पद्मश्री पंकज उधास का सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया

Last Updated- February 26, 2024 | 11:12 PM IST
नहीं रहे प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास ,Famous ghazal singer Pankaj Udhas is no more

Pankaj Udhas death: दिल की रगों को चीरते दर्द, इश्क में डूबी उदास शामों और मुहब्बत की रूबाइयों को अपनी मखमली, लरजती आवाज का सहारा देने वाले मशहूर गजल गायक पंकज उधास सोमवार को अपने लाखों चाहने वालों को छोड़कर चले गए।

‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘इक तरफ उसका घर’ ‘चिट्ठी आई है’ , ‘आहिस्ता कीजिए बातें’ और ‘जीएं तो जीएं कैसे’ जैसे लोकप्रिय फिल्मी गीतों तथा मशहूर गजलों से अपने चाहने वालों के दिलों में उतरने वाले पंकज उधास का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। यह जानकारी उनकी बेटी नयाब ने दी। वह 72 वर्ष के थे।

एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि पंकज उधास ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में पूर्वाह्न 11 बजे अंतिम सांस ली। उधास ने ‘दयावान’, ‘नाम’, ‘साजन’ और ‘मोहरा’ सहित कई हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी। नयाब ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, ‘बहुत भारी मन से, हम आपको 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की सूचना दे रहे हैं।’

ब्रीच कैंडी अस्पताल ट्रस्ट ने एक नोट में लिखा, ‘यह न केवल निजी क्षति है, बल्कि पूरे देश ने एक मशहूर गायक और महान व्यक्तित्त्व को खो दिया है।’ पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। उनके परिवार में पत्नी फरीदा और बेटियां रेवा तथा नयाब हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधास के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘पद्मश्री और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित पंकज उधास जी ने संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात गजल गायक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह भारतीय संगीत के ऐसे प्रकाशस्तंभ थे, जिन्होंने अपनी आवाज से हर पीढ़ी के लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 11:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement