facebookmetapixel
CAFE-3 Norms पर ऑटो सेक्टर में बवाल, JSW MG Motor और टाटा मोटर्स ने PMO को लिखा पत्रShare Market: चौथे दिन भी बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंदSEBI कानूनों में दशकों बाद बड़ा बदलाव: लोकसभा में पेश हुआ सिक्योरिटीज मार्केट्स कोड बिल 2025‘नो PUC नो फ्यूल’ नियम से पहले दिल्ली में अफरा-तफरी, 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा PUC सर्टिफिकेट जारीSBI, PNB, केनरा से लेकर IOB तक ने लोन की दरों में कटौती की: आपके लिए इसका क्या मतलब है?Ola-Uber की बढ़ी टेंशन! दिल्ली में लॉन्च हो रही Bharat Taxi, ₹30 में 4 किमी का सफरExplainer: ओमान के साथ भी मुक्त व्यापार समझौता, अबतक 17 करार; भारत FTA पर क्यों दे रहा है जोर?खत्म नहीं हो रही इंडिगो की समस्या! अब CCI ने शिकायत पर उड़ानों में रुकावट को लेकर शुरू की जांचIndia-Oman FTA: भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौता, 98% भारतीय निर्यात को ड्यूटी-फ्री पहुंचबिहार में ग्रीन एनर्जी में ₹13,000 करोड़ का बड़ा निवेश, BSPGCL ने ग्रीनको एनर्जीज के साथ किया करार

Operation Chakra-V: साइबर धोखाधड़ी में 10 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

ये छापेमारी फर्जी मोबाइल ऐप्लिकेशन और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये भोले-भाले लोगों को निशाने बनाने वाली एक संगठित निवेश धोखाधड़ी योजना से जुड़ी थी।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:23 PM IST
CBI

साइबर अपराधों से जुड़े वित्तीय अपराधों पर शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ऑपरेशन चक्र-पांच के तहत दिल्ली, हिसार, लखनऊ, मुंबई, पुणे और नासिक में 10 स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया।

ये छापेमारी फर्जी मोबाइल ऐप्लिकेशन और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये भोले-भाले लोगों को निशाने बनाने वाली एक संगठित निवेश धोखाधड़ी योजना से जुड़ी थी। सीबीआई ने बयान जारी कर बताया है कि मुंबई के कल्याण में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों को पहले से चल रहे सिम कार्ड और अवैध बैंक खातों की आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये संसाधन धोखाधड़ी करने के लिहाज से जरूरी माने जाते हैं।

छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने डिजिटल उपकरण और दस्तावेज सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिससे इस गिरोह के अंदरूनी कामकाज के बारे में पता चला है। इस धोखाधड़ी में निवेशकों को बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में रियायती शेयरों का वादा कर लुभाया जाता था। पीड़ितों को फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिये रकम हस्तांतरित करने के लिए बरगलाया जाता था और उन्हें बात में ठगे जाने का अहसास होता था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बताया कि साइबर गिरोह बेहतरीन बुनियादी ढांचे के साथ कामकाज करते थे, जिसमें प्रौद्योगिकी और सोशल इंजीनियरिंग का उपयोग कर लोगों को ठगा जाता था। छापेमारी के दौरान एक जटिल नेटवर्क का भी पता चला, जिसके जरिये धनशोधन और हेराफेरी की जाती थी।

First Published - June 13, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट