facebookmetapixel
Advertisement
जापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरन

Onion prices: प्याज के दाम पांच साल के हाई पर, नवंबर में महंगाई बढ़ने की आशंका

Advertisement

प्याज के साथ आलू और खाने के तेल के दाम भी नवंबर में ऊंचे बने रहने की संभावना है।

Last Updated- November 08, 2024 | 8:58 PM IST
onion

देश के कई बाजारों में प्याज के दाम चार दिनों में 21% बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा हो गए हैं, जो पिछले पांच साल में सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्याज के बढ़ते दाम नवंबर में महंगाई दर को प्रभावित कर सकते हैं।

प्याज के साथ आलू और खाने के तेल के दाम भी नवंबर में ऊंचे बने रहने की संभावना है। नवंबर में सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी जारी है। भारत के सबसे बड़े प्याज बाजार, लासलगांव में, पुराने प्याज के दाम 4 नवंबर को 47.70 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 7 नवंबर को 57.70 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

किसानों को उम्मीद थी कि इस साल खरीफ फसल का उत्पादन बेहतर होगा, लेकिन सितंबर में भारी बारिश ने प्याज की क्वालिटी पर असर डाला और नई फसल की आवक में देरी की। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि बारिश ने प्याज की क्वालिटी और समय पर फसल के आने में बाधा पहुंचाई है।

हाई CPI की आशंका

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अक्टूबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) सितंबर के 5.5% से अधिक रहने की संभावना है। सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

सब्जियों की महंगाई से थाली की कीमतों में बढ़ोतरी

क्रिसिल के अनुसार, अक्टूबर में सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण शाकाहारी थाली की कीमत में 20% और मांसाहारी थाली की कीमत में 5% की वृद्धि हुई है। प्याज, टमाटर, आलू और खाना पकाने के तेल की ऊंची कीमतें इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

बेंगलुरु के एक प्याज व्यापारी एस अननदन ने बताया कि भारी बारिश ने प्याज की क्वालिटी को प्रभावित किया है, जिससे कीमतों में काफी अंतर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई फसल की कीमत क्वालिटी के हिसाब से 10-60 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है, जबकि पुरानी फसल 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है। व्यापारियों के अनुसार, विभिन्न बाजारों में त्योहारों के चलते बंद होने से भी आपूर्ति में कमी आई है।

टमाटर की कीमतों में उतार-चढ़ाव

नासिक के पिंपलगांव एपीएमसी में टमाटर के दाम एक हफ्ते में 25% बढ़कर 1 नवंबर के 20 रुपये प्रति किलोग्राम से 6 नवंबर को 26 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। हालांकि, यह कीमतें अक्टूबर की शुरुआत में दर्ज 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई से काफी कम हैं। दिल्ली में टमाटर के दाम 48 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं, जबकि मुंबई और बेंगलुरु जैसे बाजारों में दाम 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का अनुमान है कि टमाटर के दाम नवंबर के भीतर स्थिर हो सकते हैं, लेकिन आलू की कीमतों को स्थिर होने में अधिक समय लग सकता है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स के रिसर्च डायरेक्टर पुषन शर्मा ने कहा कि प्याज की नई फसल मंडियों में आने से प्याज के दामों में गिरावट आ सकती है, जबकि आलू की कीमतों को स्थिर होने में अधिक समय लगेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 10-15 दिनों में प्याज और टमाटर की कीमतों में स्थिरता आ सकती है क्योंकि आपूर्ति की स्थिति में सुधार हो रहा है।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement