facebookmetapixel
Advertisement
दूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंपBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 25,600 के पार; IT और बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ानWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!

प्रत्यक्ष बिक्री वाली 17 फर्मों को नोटिस

Advertisement

CCPA ने अनुचित कारोबारी तरीकों और भ्रामक गतिविधियों पर 13 मामलों की जांच शुरू की, तीन कंपनियों के जवाब का इंतजार

Last Updated- December 13, 2024 | 9:57 PM IST
Notice

उपभोक्ता संरक्षण नियामक सीसीपीए ने कथित अनुचित कारोबारी तरीकों और उपभोक्ता संरक्षण नियमों के उल्लंघन के लिए ओरिफ्लेम इंडिया समेत प्रत्यक्ष बिक्री करने वाली 17 कंपनियों को नोटिस भेजा है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने शुक्रवार को कहा कि ये नोटिस 17 कंपनियों को कथित सेवा कमियों और उपभोक्ता संरक्षण (प्रत्यक्ष बिक्री) नियम, 2021 का अनुपालन न करने के लिए दिए गए हैं।

आधिकारिक बयान में बताया गया है कि 13 मामलों की जांच चल रही है, जबकि तीन कंपनियों के जवाब का इंतजार है। यह कार्रवाई प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग में भ्रामक गतिविधियों के संबंध में की गई है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कुछ धोखाधड़ी करने वाली इकाइयां गड़बड़ी के लिए प्रत्यक्ष बिक्री मॉडल का दुरुपयोग कर रही हैं।

ये कंपनियां अक्सर दूसरों की भर्ती के आधार पर ऊंचा कमीशन, विदेश यात्राएं और उद्यमिता के अवसरों के झूठे वादे करती हैं। बयान में कहा गया, ‘सरकार निष्पक्ष, पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल बाजार परिवेश बनाने के अपने मिशन में दृढ़ है।’

 

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 9:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement