facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीबStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजर

National Creators Award: PM मोदी ने कंटेंट क्रिएटर्स को दिया पुरस्कार, कहा-भारत के बारे में दुनिया को बताएं

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स से संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं, जैसे जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश आदि में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए काम विकसित करने का आग्रह किया।

Last Updated- March 08, 2024 | 11:33 PM IST
National Creators Award: PM Modi gave award to content creators, said- tell the world about India National Creators Award: PM मोदी ने कंटेंट क्रिएटर्स को दिया पुरस्कार, कहा-भारत के बारे में दुनिया को बताएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी के अलग-अलग माध्यमों से विभिन्न प्रकार की सामग्री सृजन करने वालों (कंटेंट क्रिएटर्स) से ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ शुरू करने और भारत की संस्कृति, विरासत और परंपराओं पर दुनिया के साथ कहानियों को साझा करने का आग्रह किया।

मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रथम राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार (नैशनल क्रिएटर्स पुरस्कार) प्रदान करने के बाद कहा, ‘आइए हम भारत के बारे में सृजन करें, दुनिया के लिए सृजन करें।’

‘ग्रीन चैंपियन’ श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। टेक श्रेणी में गौरव चौधरी और सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार कामिया जानी को दिया गया। मोदी ने कहा कि लोग उनसे उनकी सफलता का राज पूछते हैं, लेकिन वह हर किसी को जवाब नहीं देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘क्या कोई रेस्तरां मालिक आपको अपनी रसोई दिखाएगा? ईश्वर की कृपा है, मैं समय से पहले समय को भांप सकता हूं। इसलिए मैं कह सकता हूं कि भविष्य में इन पुरस्कारों का महत्त्वपूर्ण स्थान होगा।

उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स को देश के डिजिटल एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया और कहा कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उन्होंने कहा, ‘आइए, हम सब मिलकर ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करें। आइए, हम भारत से, भारत की संस्कृति, भारत की विरासत और परंपराओं से जुड़ी कहानियां पूरी दुनिया के साथ साझा करें।’

यह कहते हुए कि भारत के प्रति दुनिया की जिज्ञासा बढ़ रही है, प्रधानमंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स से संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं, जैसे जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश आदि में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए काम विकसित करने का आग्रह किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है। पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल सर्जकों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय सर्जक सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया।

पुरस्कृत किए गए लोगों में रणवीर अल्लाहबादिया, जया किशोरी, तंजानिया के किरी पॉल, संयुक्त राज्य अमेरिका के ड्रू हिक्स और जर्मनी के कैसेंड्रा के अलावा जाह्नवी सिंह, आरजे रौनक, नमन देशमुख, अंकित बैयनपुरिया, निश्चय, अरिदमन, पीयूष पुरोहित और अमन गुप्ता शामिल थे। इन सभी को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 11:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement