facebookmetapixel
Advertisement
बिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारी

मोदी ने संविधान को नहीं समझा: राहुल गांधी

Advertisement

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘मोदी ने 25 अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों और किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। संविधान आपको यह नहीं सिखाता।’

Last Updated- November 14, 2024 | 11:22 PM IST
Modi did not understand the Constitution: Rahul Gandhi मोदी ने संविधान को नहीं समझा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का संविधान पढ़ा होता तो वह अलग नीतियां अपनाते। राहुल ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव और नांदेड़ लोक सभा सीट के उपचुनाव से पहले यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘संविधान हमें अमीर और गरीब के बीच भेदभाव करना नहीं सिखाता है।’

उन्होंने दावा किया, ‘मोदी ने 25 अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों और किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। संविधान आपको यह नहीं सिखाता।’

गांधी ने मणिपुर में जारी संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा, ‘देश के इतिहास में हमने कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी, जहां एक राज्य एक साल से अधिक समय से जल रहा हो, लेकिन प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा तक नहीं किया हो।’

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement