महाराष्ट्र

Maharashtra: ठाणे में अवैध डांस बार पर पुलिस का छापा, 53 लोग हिरासत में

Published by
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
Last Updated- December 13, 2022 | 12:31 PM IST

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली में पुलिस ने एक अवैध डांस बार पर छापा मारा और आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 26 महिलाओं समेत 53 लोगों को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नकली ग्राहक के रूप में दो पुलिसकर्मियों को शनिवार रात को बार में भेजा गया।

जब उन्होंने बार में गैरकानूनी गतिविधियों की पुष्टि की तो पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने 30,000 रुपये के संगीत यंत्र भी जब्त किए। उन्होंने बताया कि 53 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 और धारा 114 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

First Published : December 13, 2022 | 12:30 PM IST