facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

Mumbai Weather: मुंबई में तेज आंधी और तूफान से जनजीवन प्रभावित, कई फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।

Last Updated- May 13, 2024 | 7:29 PM IST
Maharashtra rains: महाराष्ट्र में आफत बनकर बरस रहे बदरा, मुंबई-पुणे बेहाल, Maharashtra rains: Badra is raining like a disaster in Maharashtra, Mumbai-Pune are in trouble

पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही थी। मौसम विभाग में पिछले हफ्ते रायगढ़ और मराठवाड़ा के लिए गाइडलाइन भी जारी की थी, लेकिन आज दोपहर अचानक मुंबई में पहले तेज हवाएं चली और इसके बाद कई इलाकों में बारिश भी हुई।

मुंबई और आसपास के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने और बारिश से मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। धूल भरी आंधी की वजह से कई लोगों के हताहत होने की भी खबर है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर में बिजली गिरने और मध्यम से तीव्र बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार दोपहर को मुंबई और आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई जिसके वजह से कुछ घंटों के लिए यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

आईएमडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अगले तीन-चार घंटों में मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है।

मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित

मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड स्टेशन के बीच एक एक खंभा झुक जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मेन लाइन पर उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

बेमौसम बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं ठाणे जिले के कलवा और कुछ अन्य इलाकों में बिजली कटौती की सूचना मिली। इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।

दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर जैसे शहरों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई।

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पंतनगर में घाटकोपर पूर्व के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर एल्युमीनियम शेड गिरने से कम से कम 7 लोग घायल हो गए। बीएमसी सर्च एवं बचाव अभियान चला रही है। वहीं, तेज हवाओं के कारण कई जगह बड़े-बड़े स्ट्रक्चर गिरे हैं। सबसे ज्यादा असर ठाणे और पालघर में देखने को मिल रहा है।

मुंबई कई हिस्सों में बड़े स्ट्रक्चर गिरने की भी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक वाडला में बिल्डिंग के लिए बनी बाहर लगी लोहे की सीढ़ियां सड़क पर गिर गई है।

वहीं, घाटकोपर के रमा बाई में कुछ दुकानों पर बिल बोर्ड गिर गया है। इतना ही नहीं मुंबई में तेज आंधी और तूफान की वजह से कई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया है।

First Published - May 13, 2024 | 7:28 PM IST

संबंधित पोस्ट