facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

Maharashtra: विधान परिषद की चार सीटों पर 10 जून को होगा चुनाव

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 मई है।

Last Updated- May 08, 2024 | 7:58 PM IST
Maharashtra Legislative Council

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) की सरगर्मी के बीच निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा कर दी। राज्य की चार विधान परिषद सीटों पर 10 जून को मतदान होगा और मतगणना 13 जून को होगी।

विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों (MLC) का छह साल का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त हो जाएगा। राज्य में जिन सीटों के लिए चुनाव होगा, उनमें मुंबई शिक्षक और मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

इनका प्रतिनिधित्व वर्तमान में कपिल पाटिल (लोक भारती)-मुंबई शिक्षक और विलास पोटनीस (शिवसेना (यूबीटी)-मुंबई स्नातक द्वारा किया जाता है।

इसके अलावा कोंकण संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निरंजन डावखरे करते हैं, जबकि नाशिक संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किशोर दराडे करते हैं।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 मई है। नामांकन पत्र की जांच 24 मई को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 27 मई है। 10 जून को मतदान और 13 जून को मतगणना होगी ।

First Published - May 8, 2024 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट