facebookmetapixel
Budget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कन

त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को 11,255 करोड़ रुपये का टैक्स ट्रांसफर किया

माना जा रहा था अक्टूबर महीने में केन्द्र की तरफ से महाराष्ट्र को ज्यादा राशि मिलेगी। क्योंकि महाराष्ट्र सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य है।

Last Updated- October 10, 2024 | 8:27 PM IST
Nirmala Sitharaman

त्योहारी सीजन में दोनों हाथों से चुनावी सौगात बांटने में लगी महाराष्ट्र सरकार को केन्द्र सरकार ने 11,255 करोड़ रुपये का टैक्स ट्रांसफर किया है। इस निधि राशि में आगामी त्योहारी अवधि के दौरान पूंजीगत व्यय को पूरा करने के लिए अग्रिम किस्त की राशि भी शामिल है।

शेष धनराशि का उद्देश्य राज्यों के विकास के साथ-साथ कल्याणकारी गतिविधियों को गति देना है। हालांकि केन्द्र सरकार की तरफ किये गए कर हस्तांरण में महाराष्ट्र का नंबर पांचवां है जबकि सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को टैक्स ट्रांसफर किया गया।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 1,78,173 करोड़ रुपये का टैक्स ट्रांसफर जारी करने का फैसला किया है । इसमें अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त शामिल है। इस हस्तांतरण का उद्देश्य राज्यों को आगामी त्योहारी अवधि के दौरान पूंजीगत व्यय में मदद करना और उनके विकास और कल्याण गतिविधियों में तेजी लाना है। इस हस्तांतरण से महाराष्ट्र को 11,255 करोड़ रुपये मिले हैं। यह फंड राज्य की महत्वपूर्ण योजनाओं और पहलों में काफी मदद करेगा।

माना जा रहा था अक्टूबर महीने में केन्द्र की तरफ से महाराष्ट्र को ज्यादा राशि मिलेगी। क्योंकि महाराष्ट्र सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य है। केंद्र सरकार की तरफ से किए गए आवंटन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा पैसा मिला है।

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके बाद बिहार को 17,921 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गए हैं। तीसरा नंबर मध्य प्रदेश का है, जिसे 13, 987 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं । चौथे स्थान पर पश्चिम बंगाल को 13,404 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। महाराष्ट्र पांचवें स्थान पर है जिसे 11,255 करोड़ रुपये और छठे स्थान पर राजस्थान को 10,737 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं।

First Published - October 10, 2024 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट