facebookmetapixel
Gold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावटUnion Budget 2026 Decoded: निरंतरता या बदलाव?‘सोना-चांदी-बिटकॉइन की गिरती कीमतें एक बड़ा मौका’, रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों से ऐसा क्यों कहा?2.78 लाख बुकिंग, 1.75 लाख ऑर्डर पेंडिंग; मजबूत मांग के बीच दाम बढ़ाने की तैयारी में मारुतिजनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 पर

दिल्ली के बाद मुंबई में भी महंगी हुई CNG, रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा

इस वृद्धि के बाद सीएनजी की संशोधित कीमत सभी करों सहित 75 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। वहीं मुंबई तथा उसके आसपास घरेलू पीएनजी की कीमत 48 रुपये प्रति एससीएम होगी।

Last Updated- July 08, 2024 | 7:28 PM IST
CNG Price

दिल्ली के बाद में मुंबई में सीएनजी (CNG) के दाम 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़ गये हैं। जबकि पाइप के जरिये रसोई में पहुंचने वाली गैस यानी पीएनजी (PNG) की कीमत एक रुपये बढ़ गयी है। मुख्य रूप से कच्चे माल की लागत बढ़ने से दाम बढ़ाये गये हैं।

मुंबई और आसपास के शहरों में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों में पाइप के जरिये खाना पकाने की गैस उपलब्ध कराने वाली महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें आठ जुलाई की मध्यरात्रि से लागू होंगी।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की बढ़ती मात्रा को पूरा करने और घरेलू गैस आवंटन में कमी के कारण, एमजीएल अतिरिक्त बाजार मूल्य पर प्राकृतिक गैस (आयातित एलएनजी) ले रही है। इसके चलते गैस की लागत बढ़ गई है।’’

बयान के अनुसार, गैस लागत में वृद्धि को आंशिक रूप से पूरा करने के लिए एमजीएल ने मुंबई और उसके आसपास सीएनजी की कीमत 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) बढ़ा दी है।

75 रुपये प्रति किलो हुए अब CNG के दाम

इस वृद्धि के बाद सीएनजी की संशोधित कीमत सभी करों सहित 75 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। वहीं मुंबई तथा उसके आसपास घरेलू पीएनजी की कीमत 48 रुपये प्रति एससीएम होगी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने 22 जून को दिल्ली में सीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 75.09 रुपये कर दी थी। हालांकि, कंपनी ने पीएनजी के दाम संशोधित नहीं किये और यह 48.59 रुपये प्रति एससीएम पर बनी हुई है।

कंपनी ने कहा, ‘‘उपरोक्त संशोधन के बाद भी, एमजीएल की सीएनजी मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तर पर पेट्रोल और डीजल की तुलना में क्रमशः लगभग 50 प्रतिशत और 17 प्रतिशत सस्ती है…।’’ कंपनी ने कहा, ‘‘मामूली वृद्धि के बाद भी, एमजीएल की सीएनजी और घरेलू पीनजी की कीमतें देश में सबसे कम हैं।”

First Published - July 8, 2024 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट