facebookmetapixel
Advertisement
सेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Today: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव, एशिया में तेजी; जानें भारतीय बाजार पर क्या होगा असरStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिस

Mahadev betting app case: मुंबई एसआईटी ने छत्तीसगढ़ से एक्टर साहिल खान को हिरासत में लिया

Advertisement

Mahadev betting app case: मामले में पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, घोटाले का आकार लगभग 15,000 करोड़ रुपये है। खान और अन्य 31 व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है।

Last Updated- April 28, 2024 | 10:05 AM IST
मुंबई एसआईटी ने छत्तीसगढ़ से एक्टर साहिल खान को हिरासत में लिया, Mahadev betting app case: Mumbai SIT detains Sahil Khan from Chhattisgarh
Photo: ANI | Twitter

Mahadev betting app case: फिटनेस इंफ्लुएंसर और एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) की मुश्किलें बढ़ गई है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (SIT) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज करने के बाद अभिनेता को शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया, जहां से उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

मामले के संबंध में एसआईटी ने हाल ही में खान से पूछताछ की थी। SIT राज्य में कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है।

मामले में पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, घोटाले का आकार लगभग 15,000 करोड़ रुपये है। खान और अन्य 31 व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले साहिल खान एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए हैं।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 28, 2024 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement