facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

Lok Sabha Elections 2024: PM Modi बिहार के नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे

Advertisement

नवादा से भाजपा के उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने शनिवार को ‘एक्स’ पर बताया था कि सात अप्रैल को नवादा में प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हो रहा है।

Last Updated- April 07, 2024 | 11:53 AM IST
PM Modi in Bihar
Prime Minister Narendra Modi (File Pic)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बिहार के नवादा जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘‘एक्स’’ पर कहा, ‘‘बिहार में एक बार फिर भाजपा-राजग की भारी लहर देखने को मिल रही है। आज सुबह करीब 11 बजे नवादा की जनसभा में मतदान को लेकर उत्साहित अपने परिवारजनों से मिलने का सौभाग्य मिलेगा।’’

नवादा से भाजपा के उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने शनिवार को ‘एक्स’ पर बताया था कि सात अप्रैल को नवादा में प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हो रहा है।

उन्होंने कहा था, “कल एक ऐतिहासिक दिन है, इसलिए नहीं कि चुनाव है और प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं, बल्कि इसलिए कि नवादा के लिए एक विस्तृत योजना प्रधानमंत्री जी ने सोच रखी है।” ठाकुर ने अपने पोस्ट में कहा था, ‘‘विकसित भारत जो मोदी जी का संकल्प है उसमें विकसित नवादा को सम्मिलित करते हुए एक नया अध्याय आरंभ करना है।”

नवादा बिहार की उन चार लोकसभा सीट में से एक है जहां पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को चुनाव होना है। इसी के साथ पहले चरण में जमुई, औरंगाबाद और गया में भी मतदान होना है। मोदी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचार अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार को जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित कर की थी जो चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में उनकी पहली रैली थी।

भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान आरक्षित सीट जमुई का लगातार दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने जीजा अरुण भारती को इस संसदीय सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement