facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Group पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA जांच में कई ठिकानों पर तलाशीकार खरीदने वालों की लगी लाइन! मोतीलाल ओसवाल की पसंद बने ये 3 ऑटो शेयर, क्या आपके पास हैं?अप्रैल में दौड़ी फैक्ट्रियां! IIP ग्रोथ में जोरदार उछाल, लेकिन आगे बड़ा खतरा बरकरारJSW का बड़ा दांव! 30 GWh Li-ion सेल प्लांट पर $1.3 अरब का निवेश, EV मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तारचीन की सेना तक पहुंच सकती हैं Nvidia की सबसे ताकतवर AI चिप्स? रिपोर्ट ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशनGold-Silver Price Today: सोना 1.59 लाख के पार, चांदी के फिसले दाम; चेक करें आज के ताजा रेटICICI Bank से Bharti Airtel तक, एक्सिस सिक्योरिटीज ने चुने कमाई वाले 15 शेयरनेतन्याहू पर फूटा ट्रंप का गुस्सा! फोन पर कहा- दुनिया अब इजरायल से नफरत करने लगी हैStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे फिसला; NHPC के शेयर 5% लुढ़केकोका-कोला का भारतीय बिजनेस होगा लिस्ट? 2027 तक आ सकता है बड़ा IPO

नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला’: ईडी ने बिहार में की छापेमारी

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 11:16 AM IST
Enforcement Directorate

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले में धनशोधन जांच के सिलसिले में शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में छापेमारी की। इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी पटना और फुलवारीशरीफ जैसे शहरों में राजद से जुड़े कुछ नेताओं के परिसरों पर जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला, लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री के पद पर रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में भूखंड प्राप्त होने या इसे बेचने के बदले में लोगों को रेलवे में कथित तौर पर नौकरी दिये जाने से संबद्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मामले में आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत प्रसाद, उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया था और सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया गया है। ईडी का मामला सीबीआई की इस शिकायत से उपजा है जिसे धनशोधन रोकथाम अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

हाल ही में इस मामले में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दोनों से सीबीआई ने पूछताछ की थी।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement