facebookmetapixel
Advertisement
STT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

Kangana Ranaut: कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्टेबल CISF की हिरासत में

Advertisement

CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस मामले की अलग से जांच कर रही है।

Last Updated- June 07, 2024 | 6:50 PM IST
Kulwider Kaur

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत पर कथित तौर पर हमला करने वाली महिला पुलिस कांस्टेबल को अब CISF ने हिरासत में ले लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे मामले की जांच करेंगे।

इसमें शामिल CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस मामले की अलग से जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल ने किसानों के विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के शामिल होने के बारे में कंगना रनौत के कॉमेंट को लेकर उनसे विरोध जताया।

बात तब और बढ़ गई जब कांस्टेबल ने, जो स्पष्ट रूप से परेशान थीं, कथित तौर पर कंगना को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में, कुलविंदर ने कहा, “उसने (कंगना) कहा था कि महिलाएं 100 रुपये के लिए विरोध प्रदर्शन में थीं। क्या वह वहां बैठेंगी? मेरी मां भी उस समय विरोध प्रदर्शन में थीं जब उसने यह बयान दिया था।”

कौन हैं कुलविंदर कौर?

35 साल की कुलविंदर कौर पंजाब के सुल्तानपुर लोधी से आती हैं। वह शेर सिंह महिवाल की बहन हैं, जो किसान मजदूर संघर्ष समिति के संगठनात्मक सचिव हैं। कुलविंदर 2009 में CISF में शामिल हुईं और 2021 से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एविएशन सिक्योरिटी टीम के साथ काम कर रही हैं। उनके पति भी CISF में कार्यरत हैं और उनके दो बच्चे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक फोर्स में रहते हुए उनके खिलाफ कोई जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement