facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

इनोवेशन और रिसर्च से ही भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: पीयूष गोयल

Advertisement

गोयल ने जोर देकर कहा कि बौद्धिक संपदा पारिस्थितिकी तंत्र को अब दुनिया भर में विकास के एक प्रमुख प्रवर्तक के रूप में मान्यता मिल रही है।

Last Updated- August 13, 2025 | 10:40 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि नवाचार और अनुसंधान भारत को आगे ले जाएंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार सभी विकसित देशों ने इसे प्राथमिकता दी और इसका लाभ उठाया है।

गोयल ने बुधवार को बौद्धिक संपदा कार्यालय के नव विस्तारित अंतरराष्ट्रीय खोज प्राधिकरण भवन में कहा, ‘दुनिया पर नजर डालें तो सभी विकसित देशों में एक बात समान है, वे नवाचार और शोध एवं विकास को प्राथमिकता देते हैं। इसी वजह से वे आगे बढ़े हैं। मेहनत तो हर जगह होती है लेकिन जब मेहनत के साथ नवाचार जुड़ जाता है तो स्वाभाविक रूप से परिणाम बेहतर होते हैं।

गोयल ने जोर देकर कहा कि बौद्धिक संपदा पारिस्थितिकी तंत्र को अब दुनिया भर में विकास के एक प्रमुख प्रवर्तक के रूप में मान्यता मिल रही है। यदि सभी हितधारक अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से पालन करें तो यह संस्थान 2047 तक विकसित भारत की ओर देश की यात्रा का केंद्र बन जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘चाहे वह पेटेंट, डिजाइन या कॉपीराइट हो, बौद्धिक संपदा का पूरा पारिस्थितिकी तंत्र देश के लिए महत्त्वपूर्ण है और दुनिया इसकी महत्ता को समझती है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी यह समझेंगे कि देश के विकास के लिए आपका काम कितना ज़रूरी है। जिस दक्षता, प्रभावशीलता और ईमानदारी के साथ आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं उसका सीधा असर भारत की विकास यात्रा पर पड़ता है।’

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement