facebookmetapixel
Advertisement
STT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव

Advertisement

रेलवे खाने से लेकर टिकट, जुर्माने और पार्किंग तक सभी जगह क्यूआर कोड स्कैनर की सुविधा शुरू कर रहा है।

Last Updated- March 22, 2024 | 4:41 PM IST
Indian Railways
Representative Image

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे अगले महीने की पहली तारीख से ने बदलाव करने जा रही है। ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे क्यूआर कोड स्कैनर लगाना जा रही है।

क्या होगा 1 अप्रैल से बदलाव?

रेलवे खाने से लेकर टिकट, जुर्माने और पार्किंग तक सभी जगह क्यूआर कोड स्कैनर की सुविधा शुरू कर रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से जो यात्री बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े जाएंगे रेलवे अब क्यूआर कोड स्कैन कराकर जुर्माना वसूलेगा।

रेलवे के इस कदम से रेलवे पैसेंजर को सुविधा होगी। साथ ही बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री जुर्माना भी भर सकेंगे और जेल जाने से बच सकेगा। जुर्माना भरवाने के लिए रेलवे चेकिंग स्टाफ को हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन देगा।

बता दें कि चेकिंग स्टाफ के पास हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीने भेजी जा चुकीं हैं। इन मशीनों के जरिए टीटी किसी भी यात्री से जुर्माना वसूल सकेंगे।

इस सुविधा से रेलवे सिस्टम में पार्दर्शिता आएगी। साथ ही टिकट चेकिंग स्टाफ पर लगने वाले वसूली के आरोप भी कम होंगे। रेलवे आने वाले समय में टिकट काउंटर, पार्किंग, फूड काउंटर्स पर क्यूआर कोड लगाएगा।

जनरल टिकट भी खरीदें ऑनलाइन

रेलवे की इस नई सेवा में लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड के जरिए भी भुगतान कर सकेंगे। इसमें Paytm, Google Pay और Phone Pay जैसे प्रमुख UPI मोड के जरिए भुगतान किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement