facebookmetapixel
Advertisement
FIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौका

लोकसभा चुनावों को देखते हुए ICAI ने बदला CA एग्जाम का शेड्यूल

Advertisement

समूह 2 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षा 11, 15 और 17 मई को आयोजित की जाएगी जो पहले 9, 11 और 13 मई को होनी थी।

Last Updated- March 20, 2024 | 11:56 AM IST
CUET-UG 2023 exam

भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। अधिकारियों के अनुसार, सीए की परीक्षा पूर्ववत कार्यक्रम के अनुसार मई महीने में ही आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी तारीखों में बदलाव किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार समूह 1 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षा 3, 5 और 9 मई को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 3, 5 और 7 मई को आयोजित होनी थी। समूह 2 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षा 11, 15 और 17 मई को आयोजित की जाएगी जो पहले 9, 11 और 13 मई को होनी थी।

फाइनल परीक्षाओं के लिए, आईसीएआई ने समूह 1 के लिए 2, 4 और 8 मई की घोषणा की है जो पहले 2, 4 और 6 मई को निर्धारित थी। समूह 2 के लिए, परीक्षा 10, 14 और 16 मई को आयोजित की जाएगी जो पहले 8, 10 और 12 मई को आयोजित की जानी थी।

निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को घोषित लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के अनुरूप परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement