facebookmetapixel
Advertisement
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांव

Haryana: प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर नायब सिंह सैनी को बधाई दी

Advertisement

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी को बधाई।

Last Updated- March 12, 2024 | 6:33 PM IST
pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नायब सिंह सैनी को बधाई दी और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी को बधाई।

मैं उन्हें और उनके मंत्रियों की टीम को हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’ आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ ही देर बाद भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सैनी (54) के साथ ही कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल और बनवारी लाल ने मंत्री पद की शपथ ली।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 6:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement