भारत

Gyanvapi Survey: ASI ने रिपोर्ट सौंपने के लिए और 15 दिन का समय मांगा

केंद्र सरकार के शासकीय अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी की जिला अदालत ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए आज 17 नवम्बर का समय दिया था।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 17, 2023 | 2:33 PM IST

भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सौंपने के लिए अदालत से शुक्रवार को 15 दिन का और समय देने की मांग की। दो नवंबर को वाराणसी की अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया था।

केंद्र सरकार के शासकीय अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी की जिला अदालत ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए आज 17 नवम्बर का समय दिया था।

परंतु सर्वेक्षण में इस्तेमाल तकनीकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाने की वजह से एएसआई ने आज शुक्रवार को जिला जज ए के विश्वेश की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट अदालत के समक्ष जमा करने के लिए 15 दिन के और समय की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अदालत इस मामले पर दिन में बाद में सुनवाई करेगी। एएसआई को इससे पहले छह अक्टूबर तक रिपोर्ट देनी थी लेकिन बाद में उसे तीन नवंबर तक इसे जमा करने के निर्देश दिये गये थे। 5 अक्टूबर को, अदालत ने एएसआई को चार और सप्ताह का समय दिया था और कहा था कि सर्वेक्षण की अवधि इससे आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

First Published : November 17, 2023 | 2:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)