facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

भारत और चीन का द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर

Advertisement

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे डोभाल पांच साल के अंतराल के बाद हो रही विशेष प्रतिनिधियों की 23वें दौर की वार्ता में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को पेइचिंग पहुंचे थे।

Last Updated- December 18, 2024 | 10:55 PM IST
Emphasis on strengthening bilateral relations between India and China भारत और चीन का द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर
एनएसए अजीत डोभाल व चीन के विदेश मंत्री वांग यी

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेता वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने तथा पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण चार साल से अ​धिक समय से तल्ख रहे द्विपक्षीय संबंधों को बहाल करने समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए बुधवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में मिले। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों शीर्ष प्रतिनि​धियों बैठक में समग्र भारत चीन संबंधों के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य को बनाए रखने के महत्त्व को दोहराया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे डोभाल पांच साल के अंतराल के बाद हो रही विशेष प्रतिनिधियों की 23वें दौर की वार्ता में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को पेइचिंग पहुंचे थे। दोनों देशों के विशेष प्रतिनि​धियों की बैठक आयोजित करने का फैसला हाल ही में कजान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बैठक दौरान लिया गया ​था।

वार्ता चीन के समयानुसार सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। दोनों प्रतिनि​धियों ने द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए राजनयिक और सैन्य दोनों स्तरों पर आपसी सहयोग और बातचीत जारी रखने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कदम उठाने पर चर्चा की सीमा से जुड़े मुद्दों का असर दोनों देशों के बीच अन्य संबंधों पर न पड़े। डोभाल बाद में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मिले, जिन्होंने अर्थव्यवस्था, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

चीन ने इस महत्त्वपूर्ण वार्ता से पहले मंगलवार को कहा कि वह 24 अक्टूबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर रूस के कजान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बैठक के दौरान बनी आम सहमति के आधार पर प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने के लिए तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक संवाददाता सम्मेलन में विशेष प्रतिनिधि वार्ता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चीन मतभेदों को सुलझाने के लिए तैयार है।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement