facebookmetapixel
Advertisement
केमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: BHAVYA Rasayan योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौकाGPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों को राहत, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए GPF पर 7.1% ब्याज दर बरकरारCJI कांत ने CJP मामले पर दी सफाई, बोले- तत्काल सुनवाई से इनकार की खबर गलतमसालों की तेजी पर ब्रेक, मुनाफावसूली से गिरे हल्दी, धनिया और जीरा के भाव10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना: पेपर लीक बिल को कैबिनेट की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश

2024 के मॉनसून पर नहीं होगा अलनीनो का असर: IMD

Advertisement

इस साल 2023 में भारत में सामान्य से कम बारिश हुई है और अलनीनो की स्थिति के कारण अगस्त महीने में असामान्य रूप से सूखा रहा है।

Last Updated- October 31, 2023 | 11:14 PM IST
Facing the challenge of El Nino

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2024 मॉनसून सीजन में संभवतः अलनीनो का प्रभाव भारतीय मॉनसून पर नहीं पड़ेगा, हालांकि अभी शुरुआती अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल-मई और उसके बाद से इसके‘तटस्थ’ होने की संभावना है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज कहा, ‘इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर पर मध्मयम अल नीनो की स्थिति है। वहीं हिंद महासागर के ऊपर पॉजिटिव इंडियन ओशन डाईपोल (आईओडी) की स्थिति है। नवीनतम वैश्विक मॉडल पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि अलनीनो की यह स्थितियां आगामी सीजन में जारी रह सकती हैं और पॉजिटिव आईओडी की स्थिति आगामी महीनों के दौरान कमजोर पड़ सकती हैं।’

उन्होंने कहा कि मौसम का मौजूदा मॉडल दिखाता है कि अलनीनो अप्रैल और उसके बाद से कमजोर और ‘तटस्थ’ हो सकता है, हालांकि 6 महीने से ज्यादा पहले अलनीनो का सटीक अनुमान लगाना कठिन है।

प्रशांत महासागर में दक्षिण अमेरिका के हिस्से में पानी के गर्म होने से पैदा अलनीनो मॉनसूनी हवाएं कमजोर करने व भारत में शुष्क मौसम से जुड़ा है। इस साल 2023 में भारत में सामान्य से कम बारिश हुई है और अलनीनो की स्थिति के कारण अगस्त महीने में असामान्य रूप से सूखा रहा है। हालांकि पॉजिटिव आईओडी ने मुसीबतों से कुछ बचाया है।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement