facebookmetapixel
Advertisement
STT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

Pollution: दिल्ली वालों को जहरीली हवा से मिलेगी राहत! IIT कानपुर राजधानी में करेगा आर्टिफिशियल बारिश

Advertisement

वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा में मौजूद प्रदूषण से पूरी तरह से निजात पाने के लिए और बेहतर एक्यूआई के लिए बारिश होना बहुत जरूरी है।

Last Updated- November 07, 2023 | 6:48 PM IST

Delhi-NCR Pollution: हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पराली जलाने और मानसून के बाद वातावरण में बरकरार नमी के चलते दिल्ली और उससे सटे उत्तर प्रदेश के शहरों में हवा दमघोंटू हो चुकी है।

एयर क्वालिटी (Air Quality) के बदतर हाल में पहुंच जाने के चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। उत्तर प्रदेश नौ शहरों की हवा सबसे ज्यादा खराब दशा में पहुंच गयी है और इनमें ज्यादातर शहर दिल्ली के आसपास हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे खतरनाक स्तर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गाजियाबाद, ग्रेटर नोयडा और नोएडा में हो गया है।

इस बीच इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (IIT-Kanpur) कानपुर ने दिल्ली में कृत्रिम बारिश (Artificial Rain) कराने का प्रस्ताव रखा है जो कि लोगों को खराब हवा से पैदा हालात से राहत दिलाने का काम करेगी।

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों के जरिए कराई जाने वाली कृत्रिम बारिश से हवा में मौजूद प्रदूषणकारी तत्वों और धूल को साफ करने में मदद मिलेगी और हवा की क्वालिटी बेहतर होगी।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आईआईटी कानपुर से किया संपर्क 

कृत्रिम बारिश के सिलसिले में दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल से संपर्क किया है।

गौरतलब है कि आईआईटी कानपुर बीते कुछ वर्षों से कृत्रिम बारिश को लेकर प्रयोग कर रहा है और इसी साल जुलाई में इसका सफलतापूर्वक संचालन भी कर चुका है। कृत्रिम बारिश को लेकर दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार के कई विभागों से जरूरी अनुमतियां लेनी होगी जिसमें डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) प्रमुख है।

उत्तर प्रदेश के 9 शहरों का भी बुरा हाल

इस बीच उत्तर प्रदेश के नौ शहरों की हवा सबसे ज्यादा जहरीली पाई गई है। इनमें ग्रेटर नोयडा, नोयडा, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ शामिल हैं। इन शहरों में सबसे ज्यादा खराब हवा ग्रेटर नोयडा की पाई गई है जहां मंगलवार के एक्यूआई 441 था जबकि नोयडा में यह 348 के स्तर पर था। मंगलवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 338 वहीं मेरठ में यह 333 के स्तर पर था।

हालांकि उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 48 घंटों में खराब हवा के मामले में कुछ राहत जरूर मिल सकती है। उनके मुताबिक उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं जो कि अपने साथ प्रदूषण पैदा करने वाले कणों को उड़ा ले जाएंगी।

बेहतर एक्यूआई के लिए बारिश होना बहुत जरूरी

उनका अनुमान हैं कि अगले पांच से सात दिनों तक लगातार कम से कम 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे वातावरण का प्रदूषण करीब 50 फीसदी तक घट सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा में मौजूद प्रदूषण से पूरी तरह से निजात पाने के लिए और बेहतर एक्यूआई के लिए बारिश होना बहुत जरूरी है।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement