facebookmetapixel
Advertisement
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांव

Delhi Weather Update: कैसा है आज दिल्ली का मौसम? चेक करें IMD की रिपोर्ट

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Last Updated- March 21, 2024 | 1:12 PM IST
Delhi Weather Update
Representative Image

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा सुबह नौ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 1:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement