भारत

Delhi Fire News: कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में आग लगी, कोई जनहानि नहीं

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन थाने का एक हिस्सा आग में क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें मालखाना भी शामिल है जहां मामलों से संबंधित सामान को रखा जाता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 01, 2024 | 10:01 AM IST

उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में देर रात आग लग गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 12:45 बजे आग लगने के बारे में एक कॉल आयी जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन थाने का एक हिस्सा आग में क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें मालखाना भी शामिल है जहां मामलों से संबंधित सामान को रखा जाता है।

अधिकारी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

First Published : June 1, 2024 | 10:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)