facebookmetapixel
Advertisement
तैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?

पूर्वी लद्दाख में दृढ़ता से तैनात हैं सैनिक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Advertisement

थल सेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित करते हुए सिंह ने देश में सबसे भरोसेमंद और प्रेरक संगठनों में से एक के प्रति देश के करोड़ों नागरिकों के भरोसे की पुष्टि की।

Last Updated- April 02, 2024 | 11:14 PM IST
पूर्वी लद्दाख में दृढ़ता से तैनात हैं सैनिक, Soldiers are strongly deployed in eastern Ladakh

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच सैन्य टकराव जारी रहने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सैनिक ‘दृढ़ता’ से तैनात हैं और मामले के शांतिपूर्ण हल के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रहेगी क्योंकि सैनिकों की वापसी और तनाव में कमी ही आगे बढ़ने का रास्ता है।

थल सेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित करते हुए सिंह ने देश में सबसे भरोसेमंद और प्रेरक संगठनों में से एक के प्रति देश के करोड़ों नागरिकों के भरोसे की पुष्टि की। सेना के कमांडरों ने चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और बल की समग्र युद्ध क्षमता को बढ़ावा देने के तरीकों पर गहन विचार-विमर्श किया।

रक्षा मंत्री ने देश की रक्षा और सुरक्षा दृष्टि को सफलतापूर्वक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सेना नेतृत्व की सराहना की और कहा कि राष्ट्र निर्माण में बल की भूमिका अहम है। सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की भी प्रशंसा की और कहा कि इसके प्रयासों से पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर सड़क संचार में व्यापक सुधार हुआ है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तरी सीमाओं की मौजूदा स्थिति के संबंध में सिंह ने पूरा विश्वास जताया कि सैनिक दृढ़ता से तैनात हैं और शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रही बातचीत जारी रहेगी तथा सैनिकों की वापसी और तनाव कम करना ही आगे का रास्ता है। पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर की स्थिति का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सेना की कार्रवाई की सराहना की।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 11:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement