facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीबStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजर

हार के डर से कांग्रेस बहाने बना रही: भाजपा

Advertisement

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए जाने को लेकर राहुल गांधी को अदालत और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं पर आक्षेप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:21 PM IST
हार के डर से कांग्रेस बहाने बना रही: भाजपा, Congress is making excuses due to fear of defeat: BJP

भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बैंक खातों को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई को कांग्रेस द्वारा ‘लोकतंत्र को फ्रीज’ करना करार देना देश का अपमान है। साथ ही पार्टी ने दावा किया कि इस मसले पर सरकार पर हमले कर विपक्षी पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव में आसन्न हार को देखते हुए हताशा में बहाने बना रही है।

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा तथा कहा कि दोनों ने अपनी ‘बेहद गैर जिम्मेदाराना और शर्मनाक’ टिप्पणियों से विश्व स्तर पर भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए जाने को लेकर राहुल गांधी को अदालत और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं पर आक्षेप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सूख कर ‘कांटा’ हो गई है फिर भी अहंकारपूर्ण व्यवहार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने कहा है कि अगर कांग्रेस का खाता फ्रीज हुआ है तो देश का खाता फ्रीज हुआ है। राहुल गांधी, भारत के लोकतंत्र को इस तरह शर्मसार न करें। ये देश और इस देश का लोकतंत्र आपकी पार्टी से बड़ा है।’ प्रसाद के साथ पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा भी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 11:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement