facebookmetapixel
Advertisement
तैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?

रक्षा क्षेत्र में, विशेषकर एयरोस्पेस क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता जरूरी: DCAS

Advertisement

एयर मार्शल दीक्षित ने कहा, ‘‘हर देश आत्मनिर्भर बनना चाहता है। और हम देख रहे हैं कि...दुनिया में हमारे आसपास हो रहे इन दो युद्धों के बाद, यह और अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है।’

Last Updated- February 23, 2024 | 2:45 PM IST
Deputy Chief of Air Staff Air Marshal Ashutosh Dixit
Deputy Chief of Air Staff Air Marshal Ashutosh Dixit

वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि एक राष्ट्र को ‘‘औद्योगिक रूप से मजबूत’’ बनना है और रक्षा क्षेत्र में, विशेष रूप से एयरोस्पेस के क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता जरूरी है। यहां आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही।

उनके अनुसार, यह देखा जा रहा है कि दुनिया में हमारे आसपास हो रहे ‘‘दो युद्धों’’ के बाद ‘‘आत्मनिर्भरता’’ और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है। दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित इस सम्मेलन का शीर्षक ‘‘एनर्जाइजिंग इंडियन एयरोस्पेस इंडस्ट्री : आत्मनिर्भर भारत के लिए चुनौतियाँ’’ है। सम्मेलन में भारतीय वायु सेना के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और रक्षा उद्योग संबंधी विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। एयर मार्शल दीक्षित ने कहा, ‘‘हर देश आत्मनिर्भर बनना चाहता है। और हम देख रहे हैं कि…दुनिया में हमारे आसपास हो रहे इन दो युद्धों के बाद, यह और अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है।’’

उनकी टिप्पणी रूस-यूक्रेन संघर्ष और इज़राइल-हमास संघर्ष की पृष्ठभूमि में आई है। उन्होंने भारतीय वायुसेना में ‘‘आत्मनिर्भरता’’ की आवश्यकता और वर्तमान में बल के आगे बढ़ने की राह में आने वाली चुनौतियों पर जोर दिया। वायुसेना उप प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें औद्योगिक रूप से मजबूत बनना होगा, रक्षा क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता की आवश्यकता है, खासकर एयरोस्पेस क्षेत्र में।’’ उन्होंने 1950 के दशक में भारत में भारतीय वायुसेना के विमानों के निर्माण और बाद के दशकों में इस क्षेत्र में बल की यात्रा के ऐतिहासिक पहलू को भी साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, स्थिति ऐसी हो गई है कि अगर कोई उपयोगकर्ता आगे नहीं आता है और ‘आत्मनिर्भरता’ को आगे नहीं बढ़ाता है, तो मुझे नहीं लगता कि यह सफल होने जा रहा है।’’ सम्मेलन के सह आयोजक ‘‘सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स’’ (एसआईडीएम) और ‘‘एयर फोर्स थिंक-टैंक सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज’’ (सीएपीएस) हैं।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 2:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement