facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

Bengaluru Water Crisis: FM सीतारमण ने बेंगलुरु में जल संकट पर चिंता जताई, सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधा

Advertisement

सीतारमण ने कहा, ‘‘केवल पानी उपलब्ध न होना ही एक समस्या नहीं है। कल से शहर में दुर्भाग्यपूर्ण रूप से हैजा फैलने को लेकर आ रही खबरें भी बहुत चिंताजनक हैं।"

Last Updated- April 07, 2024 | 8:16 AM IST
Union Minister Nirmala Sitharaman
Finance Minister Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बेंगलुरु में जल संकट को लेकर राज्य की सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले साल कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद कई सिंचाई तथा जल संबंधी परियोजनाओं व पहलों को रोक दिया।

उन्होंने राज्य में कथित तौर पर बिगड़ती कानून व व्यवस्था की स्थिति के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक और दुखद है कि शहर जल संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘केवल पानी उपलब्ध न होना ही एक समस्या नहीं है। कल से शहर में दुर्भाग्यपूर्ण रूप से हैजा फैलने को लेकर आ रही खबरें भी बहुत चिंताजनक हैं…यह चिंता की बात है लेकिन मुझे लगता है यह इसलिए है कि लोगों के पास पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं, दूषित पानी भी लोगों तक पहुंच रहा है और इसके परिणामस्वरूप उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब कर्नाटक विधानसभा में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए जाते हैं तो इसका अप्रत्यक्ष समर्थन होता है…यह बहुत बड़ा संकेत है कि यह ठीक है, हम कुछ भी कर सकते हैं और बच सकते हैं।’’

सूखा राहत निधि में देरी के बारे में एक सवाल पर सीतारमण ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अक्टूबर में ज्ञापन सौंपा और अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल यहां आया था और निरीक्षण किया था। केंद्र का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि सूखा राहत निधि कुछ प्रक्रियाओं के तहत जारी की जाती है और इसमें वक्त लगा था।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 8:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement