facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

ATF Price Cut: क्या नए साल में कम होगा हवाई किराया? सरकार ने हवाई ईंधन के दाम में कटौती की

Advertisement

बता दें कि बीते दो महीनों से हवाई ईंधन की कीमतों को बढ़ाया जा रहा था। नवंबर 2024 में ATF के दाम ₹2,941.5 प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे।

Last Updated- January 01, 2025 | 7:07 AM IST
ATF Price
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

ATF Price: नए साल में सरकारी तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई ईंधन की कीमतों को घटाया है। ATF की कीमतों में कमी से हवाई किराया कम होने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि हर साल की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां ATF की कीमतों का ऐलान करती हैं। बीते दिसंबर में ATF के दाम ₹1318.12 प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे।

जानें किस शहर में कितना दाम

1 जनवरी 2025 को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के प्रमुख चार मेट्रो शहरों में हवाई ईंधन के दाम निम्न हैं:

दिल्ली: 90,455.47 रुपए प्रति किलोलीटर

कोलकाता: 93,059.79 रुपए प्रति किलोलीटर

मुंबई: 84,511.93 रुपए प्रति किलोलीटर

चेन्नई: 93,670.72 रुपए प्रति किलोलीटर

दिसंबर में हवाई ईंधन का दाम बढ़ाया गया था

1 दिसंबर 2024 को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चार मेट्रो शहरों में हवाई ईंधन के दाम निम्न थे:

दिल्ली: 91,856.84 रुपए प्रति किलोलीटर

कोलकाता: 94,551.63 रुपए प्रति किलोलीटर

मुंबई: 94,551.63 रुपए प्रति किलोलीटर

चेन्नई: 95,231.49 रुपए प्रति किलोलीटर

बता दें कि दिसंबर से पहले नवंबर में भी हवाई ईंधन की कीमतों को बढ़ाया गया था। नवंबर 2024 में ATF के दाम ₹2,941.5 प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे।

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 7:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement