facebookmetapixel
Advertisement
5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हाल

Arvind Kejriwal के फोन को एक्सेस करने में Apple नहीं करेगा ED की मदद: रिपोर्ट

Advertisement

केजरीवाल ने ईडी को सूचित किया है कि शराब नीति के प्रारूपण के दौरान इस्तेमाल किया गया डिवाइस अब उनके पास नहीं है।

Last Updated- April 02, 2024 | 1:24 PM IST
CM Arvind Kejriwal
File Photo

दिल्ली शराब नीति मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के फोन की जांच करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल के आईफोन तक पहुंच हासिल करने के लिए फोन कंपनी एप्पल से संपर्क किया था। हालाँकि, Apple ने कथित तौर पर दावा किया है कि डेटा को केवल डिवाइस के मालिक द्वारा निर्धारित पासवर्ड से ही एक्सेस किया जा सकता है। यानी कि केजरीवाल के फोन के डेटा को एक्सेस करने में एप्पल ईडी की मदद नहीं कर सकता।

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के फोन तक पहुंच में मदद के लिए देश में ऐप्पल केनिर्माताओं से संपर्क किया था। हालांकि, उन्हें बताया गया है कि जांच एजेंसी को किसी भी डेटा को पुनः प्राप्त करने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद नहीं

केजरीवाल के खिलाफ पर्सनल कंप्यूटर या डेस्कटॉप जैसे कोई इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद नहीं होने के कारण, ईडी केजरीवाल सहित चार जब्त किए गए मोबाइल फोन पर ही फोकस कर रहा है। केजरीवाल, जो 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे, उनका कहना हे कि ईडी उनके फोन के माध्यम से उनकी पार्टी ‘आप’की चुनाव रणनीति की डिटेल हासिल कर सकता है।

ईडी ने की थी केजरीवाल की हिरासत सात दिन बढ़ाने की मांग 

केजरीवाल ने ईडी को सूचित किया है कि संबंधित आईफोन लगभग एक साल से उनके पास है, और 2020-2021 में शराब नीति के प्रारूपण के दौरान इस्तेमाल किया गया डिवाइस अब उनके पास नहीं है। वहीं ईडी ने जांच में सहयोग न करने और फोन का पासवर्ड छिपाने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल की हिरासत सात दिन बढ़ाने की मांग की थी। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि केजरीवाल ने ‘साउथ ग्रुप’ से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement