भारत

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी की मां अस्पताल में भर्ती

Published by
भाषा
Last Updated- December 28, 2022 | 4:06 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है।

सेंटर के अनुसार, हीराबेन मोदी (100) की हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री मोदी के अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचने की खबरों के बीच अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

First Published : December 28, 2022 | 4:04 PM IST