facebookmetapixel
Advertisement
SIF स्पेस में HSBC MF की दस्तक, लॉन्च किया रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड; किसे करना चाहिए निवेश?NMDC के नतीजों से बाजार खुश, शेयर सेंसेक्स से तेज भागा; ब्रोकरेज की राय फिर भी बंटीAviation Sector: इंडिगो की बल्ले-बल्ले, एयर इंडिया की टेंशन बढ़ी! बाजार हिस्सेदारी में बड़ा उलटफेरWheat procurement: बंपर फसल का असर! सरकार ने लक्ष्य से अधिक खरीदा गेहूंभारतीय बाजारों में कब लौटेंगे FIIs? एक्सपर्ट्स ने कहा- तीन बड़ी चुनौतियों से निपटना जरूरीBank Holidays: जून में बैंक जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, 11 दिन तक बंद रहेंगी शाखाएं; जानिए छुट्टियों की लिस्टसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission ने बढ़ाई मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन4 दिन में 14,000 करोड़ निकाले, विदेशी निवेशकों को क्या दिख रहा है?Vedanta Group पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA जांच में कई ठिकानों पर तलाशीकार खरीदने वालों की लगी लाइन! मोतीलाल ओसवाल की पसंद बने ये 3 ऑटो शेयर, क्या आपके पास हैं?

बिजली उत्पादकों के अतिरिक्त राजस्व की हो सकती है रिकवरी

Advertisement

शुरुआती प्रस्तावों के मुताबिक बिजली के हाजिर कारोबार की एक समान मूल्य सीमा होगी, बाद में इसकी जगह बिजली उत्पादन के हर स्रोत की नई सीमा तय होगी

Last Updated- June 30, 2023 | 11:33 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

बिजली प्लांटों की हाजिर बाजारों में हुई कमाई से अतिरिक्त राजस्व की वसूली की योजना बन रही है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इसका इस्तेमाल संकट के समय गैस से चल रहे संयंत्रों को धन मुहैया कराने में किया जाएगा।

शुरुआती प्रस्तावों के मुताबिक बिजली के हाजिर कारोबार की एक समान मूल्य सीमा होगी, बाद में इसकी जगह बिजली उत्पादन के हर स्रोत की नई सीमा तय होगी। मांग और आपूर्ति के आधार पर जब एकबार बाजार में कीमत की खोज हो जाएगी, उस सीमा से ज्यादा दाम पर बेची गई बिजली से जुटाया गया धन अतिरिक्त राजस्व माना जाएगा और इसे संकट योजना के लिए वसूला जाएगा।

इससे बिजली के खुदरा कारोबारियों को मदद मिल सकती है, जो ज्यादा कीमत रहने पर बाजार से बिजली खरीदने के लिए संघर्ष कर रही होती हैं, वहीं इससे हाजिर बाजार में बिजली बेचने वाली कंपनियों के मुनाफे पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके बारे में चर्चा शुरुआती चरण में होने का हवाला देते हुए नाम न दिए जाने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, ‘कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है, लेकिन 23 जून को हुई बैठक में एक सुझाव आया है, जिस पर आगे चर्चा हो सकती है।’

इसके बारे में ई मेल भेजकर पूछे गए सवाल का केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने कोई जवाब नहीं दिया है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने देश भर में 24 घंटे बिजली मुहैया कराए जाने को लेकर 23 जून को बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें हर स्रोत से बिजली की अलग कीमत तय किए जाने पर चर्चा की गई थी।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement