facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

हर 3 में से 2 बुजुर्ग तकनीक से भ्रमित, 51% को डिजिटल बातचीत में गलती का डर

Advertisement

'अंडरस्टैंडिंग इंटर-जनरेशनल डायनेमिक्स ऐंड परसेप्शन ऑन एजिंग' शीर्षक वाला अध्ययन 15 जून को होने वाले विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस से पहले शुक्रवार को जारी किया गया

Last Updated- June 13, 2025 | 11:03 PM IST
senior citizens

देश के हर तीन में दो वरिष्ठ नागरिकों (66 फीसदी) को प्रौद्योगिकी भ्रमित करती है और आधे से अधिक बुजुर्ग आबादी (51 फीसदी) को ऐसा लगता है कि डिजिटल तकनीक से बातचीत के दौरान उनसे गलतियां हो सकती हैं। हेल्पएज इंडिया के एक हालिया अध्ययन से इसका खुलासा हुआ है। ‘अंडरस्टैंडिंग इंटर-जनरेशनल डायनेमिक्स ऐंड परसेप्शन ऑन एजिंग’ शीर्षक वाला अध्ययन 15 जून को होने वाले विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस से पहले शुक्रवार को जारी किया गया है।

अंतर पीढ़ीगत संबंधों और एक-दूसरे के परस्पर नजरिये को देखना के उद्देश्य के साथ यह अध्ययन 10 महानगरों और गैर महानगरों में किया गया था। सर्वेक्षण में कुल 5,798 लोग शामिल थे, जिनमें 70 फीसदी उत्तरदाता 18 से 30 साल आयु वर्ग वाले युवा थे और 30 फीसदी 60 फीसदी से अधिक के वरिष्ठ नागरिक थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग अपनी डिजिटल साक्षरता के लिए युवाओं को देखते हैं, जिनेम 54 फीसदी उनके बच्चे और 50 फीसदी पोते-पोतियां इसके लिए उनके मार्गदर्शक बनते हैं। मगर 78 फीसदी युवाओं को लगता है कि डिजिटल कौशल सीखने में बुजुर्गों का रवैया उदासीन है और 66 फीसदी युवाओं का मानना है कि वे भूल जाते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 44 फीसदी बुजुर्गों को डिजिटल प्रौद्योगिकी के बारे में दोबारा पूछने में शर्म महसूस होती है, जबकि 24 फीसदी बुजुर्गों को लगता है कि इससे उपकरण खराब हो सकते हैं।

हेल्पएज इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी रोहित प्रसाद ने बताया, ‘भारत में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और पारिवारिक संबंध दमदार है। लगभग 86 फीसदी बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस होता है। मगर इसके पीछे एक चिंताजनक वास्तविकता भी है कि बुजुर्ग भावनात्मक रूप से काफी अलग-थलग महसूस करते हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी बातों को परिवार में तवज्जो नहीं दी जाती है।’

डिजिटल उपकरणों और टूल्स तक पहुंच के मामले में अधिकतर बुजुर्गों (71 फीसदी) को बेसिक फीचर वाले मोबाइल फोन उपयोग करने में आसानी होती है और केवल 41 फीसदी बुजुर्गों ने बताया कि वे स्मार्टफोन चलाते हैं।
ऑनलाइन सेवा का उपयोग करने वाले सिर्फ 5 फीसदी ही बुजुर्ग हैं और 13 फीसदी बुजुर्गों ने बताया कि वे कंप्यूटर चलाते हैं और 13 फीसदी बुजुर्गों ने ही सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में बताया।

ऑनलाइन सेवाओं की अगर बात करें तो 50 फीसदी बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने कभी भी बिजली, पानी, मोबाइल रिचार्ज आदि यूटिलिटी बिलों का ऑनलाइन भुगतान नहीं किया है। 45 फीसदी बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने कभी ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग नहीं किया है।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement