facebookmetapixel
Advertisement
सहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसाआज खुल रहे 6 IPO, किसमें लगाएं पैसा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की पसंद और किन इश्यू से रहें सावधानEPFO Rule: PF पर कब तक मिलता है ब्याज? 58 साल का ये नियम जान लेंकच्चा तेल 68 से 99 डॉलर पहुंचा, अब IOC, BPCL और HPCL के शेयरों का क्या होगा? ब्रोकरेज ने बताए टारगेटकच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक नीचे, निफ्टी 23,500 के पास; निफ्टी आईटी 3% से ज्यादा टूटाStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, किसी को मिला करोड़ों का ऑर्डर तो किसी में बड़ी डील की तैयारी

दिसंबर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा UPI ट्रांजैक्शन, 2023 की हुई Happy Ending

Advertisement

दिसंबर महीना UPI के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस महीने में अब तक के सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन्स किए गए और UPI लेनदेन ने नई ऊंचाई को छू लिया।

Last Updated- January 01, 2024 | 10:05 PM IST
UPI transactions see marginal dip in June to 13.89 billion रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

भारत में डिजिटल पेमेंट दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन्स के लेटेस्ट डेटा में भी देखने को मिलता है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर महीने में 18.23 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है और यह नवंबर के मुकाबले 5 फीसदी बढ़ गया। दिसंबर में 12.02 अरब ट्रांजैक्शन्स (वॉल्यूम यानी संख्या के लिहाज से) किए गए और नवंबर के मुकाबले इसमें 5 फीसदी इजाफा हुआ। दिसंबर महीना UPI के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस महीने में अब तक के सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन्स किए गए और UPI लेनदेन ने नई ऊंचाई को छू लिया।

UPI द्वारा लेनदेन की बात करें तो 2023 में इसका भी रिकॉर्ड कायम हुआ और 117.6 अरब ट्रांजैक्शन्स किए गए। मूल्य के लिहाज से इस साल 183 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ, जो साल 2022 के मुकाबले 45 फीसदी ज्यादा है। संख्या के लिहाज से भी 2022 की तुलना में 2023 में 59 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।

नवंबर में बना था पिछला रिकॉर्ड

महीने के लिहाज से नवंबर 2023 में भी रिकॉर्ड बना था और 17.4 लाख करोड़ रुपये के 11.24 अरब लेनदेन किए गए थे। दिसंबर में UPI लेनदेन 2022 के इसी महीने की तुलना में संख्या के लिहाज से 54 फीसदी और मूल्य के लिहाज से 42 फीसदी बढ़ गया था।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में संख्या के लिहाज से 11.41 अरब लेनदेन हुए और वह भी उस समय तक का एक नया निकॉर्ड था।

2023 के आधे साल तक यानी करीब 6 महीनों तक, UPI लेनदेन ने पहली बार वॉल्यूम में 10 अरब का आंकड़ा (अगस्त में) और मूल्य में 15 लाख करोड़ रुपये (जुलाई में) देखा।

IMPS में भी इजाफा

तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन दिसंबर में 6 फीसदी बढ़कर 49.9 करोड़ हो गया, जबकि नवंबर में यह 47.2 करोड़ था। मूल्य के लिहाज में, दिसंबर का आंकड़ा 7 फीसदी बढ़कर 5.7 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि नवंबर में 5.35 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। दिसंबर 2022 के मुकाबले IMPS के वॉल्यूम में 3 फीसदी और मूल्य में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। दिसंबर में 4.87 ट्रिलियन लेनदेन किए गए और उनकी रकम 58.5 करोड़ रुपये थी।

FASTag ट्रांजैक्शन्स भी बढ़े

दिसंबर में 34.8 करोड़ FASTag लेनदेन हुए, जो नवंबर के 32.1 करोड़ से 8 फीसदी ज्यादा है। अक्टूबर में यह संख्या लगभग 32 करोड़ थी।

मूल्य के लिहाज से दिसंबर में लेनदेन नवंबर के 5,303 करोड़ रुपये के मुकाबले 11 फीसदी बढ़कर 5,861 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले यानी 2022 की समान अवधि से चुलना करें तो 2022 के इसी महीने के मुकाबले दिसंबर 2023 में संख्या के लिहाज से 13 फीसदी ज्यादा और मूल्य के लिहाज से 19 प्रतिशत फीसदी ज्यादा ट्रांजैक्शन्स हुए।

AePS

दिसंबर में, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) पर लेनदेन नवंबर में 11 करोड़ से 14 फीसदी कम होकर 9.5 करोड़ हो गया। नवंबर में 29,640 करोड़ रुपये की तुलना में मूल्य 15 फीसदी घटकर 25,162 करोड़ रुपये रह गया। अक्टूबर में, AePS वॉल्यूम के लिहाज से 10 करोड़ और मूल्य में 25,973 करोड़ रुपये देखी गईं।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement