facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

UPI वाले क्रेडिट कार्ड की वृद्धि 20 प्रतिशत मासिक

Advertisement

2024 में यूपीआई लेनदेन में 20% मासिक वृद्धि, औसत खरीदारी ₹40,000 प्रति खरीदार। वर्चुअल क्रेडिट कार्ड्स के इस्तेमाल में तेजी, रुपे कार्ड से यूपीआई लेनदेन दोगुना।

Last Updated- January 22, 2025 | 11:10 PM IST
Transactions through UPI linked RuPay cards doubled, transactions worth Rs 63,825 crore UPI से जुड़े रुपे कार्ड से लेनदेन दोगुना, 63,825 करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शन

यूपीआई वाले क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे ग्राहक कार्ड से औसतन 40 लेनदेन प्रति माह कर रहे हैं, जो आम क्रेडिट कार्ड की तुलना में आठ गुना अधिक है। यह जानकारी क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई सेवा मुहैया कराने वाली फिनटेक कंपनी कीवी की रिपोर्ट में दी गई है।

यूपीआई लेनदेन मासिक आधार पर 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं और इनसे मासिक औसतन खरीदारी 5 प्रतिशत के आधार पर बढ़ रही है। फिनटेक प्लेटफॉर्म कीवी के मुताबिक यह खरीदारी वर्ष 2024 में प्रति खरीदार 40,000 रुपये दर्ज की गई थी।

एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) सक्षम क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने की संख्या बढ़ने के बावजूद इनसे औसत लेनदेन का मूल्य 1,125 रुपये दर्ज किया गया। यह पारंपरिक क्रेडिट कार्ड के लेनदेन के 4,000 रुपये के मूल्य की तुलना में चार गुना कम था।

कंपनी ने बयान में बताया, ‘वर्ष 2024 की रिपोर्ट ने खुलासा किया कि 2024 में जारी किए गए 50 प्रतिशत नए क्रेडिट कार्ड वर्चुअल कार्ड्स थे और इसमें कीवी सुरक्षित और डिजिटल क्रेडिट कार्ड को सक्षम करने में अग्रणी है।’ यह रुपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई के जरिये व्यापक लेनदेन को प्रदर्शित करता है।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 24 की तुलना में वित्त वर्ष 25 के पहले सात महीने में रुपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई लेनदेन दोगुना हो गया। अक्टूबर, 2024 तक 63,825.8 करोड़ रुपये के 75 करोड़ लेनदेन हुए थे।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement