facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

न्यूजीलैंड में UPI शुरू करने पर बात

Advertisement

भारत ने 2022-23 में न्यूजीलैंड को 54.8 करोड़ डॉलर का निर्यात किया है, जबकि 2021-22 में 48.76 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ था।

Last Updated- August 29, 2023 | 11:33 PM IST
UPI transactions see marginal dip in June to 13.89 billion रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

भारत और न्यूजीलैंड रियल टाइम पेमेंट सिस्टम यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) शुरू किए जाने पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों देशों की ओर से मंगलवार को जारी संयुक्त बयान के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच कारोबार सुगमता बढ़ाने और व्यापार व पर्टयन को बढ़ावा देने के मकसद से इस पर विचार किया जा रहा है।

भारत के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निर्यात वृद्धि मंत्री डेमिन ओ कोनोर के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान इस मसले पर चर्चा हुई। आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘मंत्रियों ने नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) और पेमेंट्स एनजेड के बीच यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेकर हुई शुरुआती चर्चा का मंत्रियों ने स्वागत किया है। इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों पक्ष इस मसले पर बातचीत जारी रखेंगे।’

दोनों पक्षों ने कृषि और बागवानी क्षेत्र में संभावित नवोन्मेषी तकनीकी सहयोग पर भी बात की, जिसमें कीवी फल, दवा, प्रसंस्करण, भंडारण और परिवहन शामिल है। बयान में कहा गया है, ‘मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच हवाई यातायात सेवा में सुधार की जरूरत को संज्ञान में लिया और द्विपक्षीय एयर सर्विस एग्रीमेंट को लेकर एमओयू को अंतिम रूप देने का स्वागत किया।’

भारत ने 2022-23 में न्यूजीलैंड को 54.8 करोड़ डॉलर का निर्यात किया है, जबकि 2021-22 में 48.76 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ था। आयात 2022-23 में बढ़कर 47.8 करोड़ डॉलर हो गया है, जो 2021-22 में 37.5 करोड़ डॉलर था।भारत प्राथमिक रूप से वानिकी उत्पाद, वुड पल्प, ऊन, खाद्य फल और अखरोट का आयात करता है।

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement