facebookmetapixel
Advertisement
REITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीदगाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रा के उत्तरा​धिकारी के लिए टाटा ट्रस्ट्स बनाएगा चयन समितिआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेश

SBI Server Down : एसबीआई की नेट बैंकिंग के साथ UPI और योनो ऐप सर्विस भी डाउन, यूजर्स का फूटा गुस्सा

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 6:42 PM IST
SBI

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नेट बैंकिंग समेत कई सर्विस सोमवार सुबह से ही डाउन हैं। कुछ दिन पहले भी सरकार बैंक की सर्विस डाउन हुई थी।

कई यूजर्स ने फंड ट्रांसफर में आने वाली दिक्कतों को लेकर शिकायत भी जताई है। एसबीआई की नेट बैंकिंग सर्विस के अलावा यूपीआई और योनो ऐप सर्विस भी प्रभावित है।

एसबीआई (SBI) के कई कस्टमर्स ने सोशल मीडिया पर भी यूपीआई (UPI) और नेट बैंकिंग ट्रांजैक्शंस (Net Banking transactions) फेल होने की शिकायत की है। यूजर्स ने इस बारे में ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है।

कुछ यूजर्स का कहना है कि वे रविवार से ही एसबीआई सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। बैंक ने अपने सर्वर के डाउन होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन ट्विटर पर कुछ यूजर्स की शिकायतों का जबाव दिया है।

फ्लाइंग बीस्ट नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा ने एसबीआई की सर्विस को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा एसबीआई बैंक की वजह से न चाहते हुए भी उनकी सेविंग्स हो रही है।

इस परेशानी की वजह से सरकारी नौकरी करने वाली कई कर्मचारियों की अभी तक सैलरी नहीं आई है।

 

इससे पहले एक अप्रैल को भी 3 घंटे की लिए बंद हुई थी बैंक की सर्विस

INB/YONO/UPI की सर्विस को एनुअल क्लोजिंग के कारण एक अप्रैल को लगभग 3 घंटे के लिए बैंक द्वारा बंद कर दिया गया था। एसबीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस मुद्दे को स्वीकार नहीं किया है।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement