facebookmetapixel
Advertisement
एचडीएफसी बैंक: कैजाद भरूचा बन सकते हैं अगले सीईओ, बाहरी उम्मीदवार की भी तलाशसोने की कीमतों में उछाल: अभी निवेश करें, मुनाफा वसूलें या पोर्टफोलियो रीबैलेंस करें?SIP निवेश का बदला ट्रेंड: 5 साल में मिड कैप बना नंबर-1, लार्ज कैप चौथे स्थान पर खिसका; क्या बदलें पोर्टफोलियो?GDP डेटा, कच्चे तेल की कीमत से लेकर फेड पॉलिसी तक, ये फैक्टर्स तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की चालFPI की खरीदारी से भारतीय बाजार को मिला सहारा, अगस्त में विदेशी निवेशकों ने लगाए कुल ₹30,919 करोड़बाजार में गिरावट का असर: टॉप-10 में से 7 कंपनियों के ₹1.13 लाख करोड़ साफ, एयरटेल को सबसे बड़ा झटकाएक शेयर पर ₹94 का मोटा डिविडेंड! ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट 4 सितंबरPF का पैसा नहीं कट रहा? जानें EPFO के नए अभियान के बारे में, जो आपको ला सकता है पेंशन फंड के दायरे मेंक्यों 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य पाने के लिए 7% ग्रोथ रेट काफी नहीं है?भारी बारिश का अलर्ट: ओडिशा, बंगाल और झारखंड में बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली का हाल

रुपया गिरकर 84.93 रुपये प्रति डॉलर पर

Advertisement

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि रुपये पर दबाव जारी रहने की संभावना है और यह इस समय 85 रुपये प्रति डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है

Last Updated- December 17, 2024 | 10:22 PM IST
Dollar Vs Rupee

मंगलवार को रुपया गिरकर 84.93 रुपये प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। डीलरों ने कहा कि भारत के वस्तु व्यापार का घाटा नवंबर में बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और घरेलू इक्विटी की बिकवाली के कारण ऐसा हुआ है।

स्थानीय मुद्रा 84.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। डॉलर की बिक्री के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप कर गिरावट थामने की कवायद की। सोमवार को यह 84.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘व्यापार घाटे के आंकड़े के कारण रुपया गिरा। इसके साथ ही तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मांग थी और इक्विटी की बिकवाली का भी असर पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘84.90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर रिजर्व बैंक ने हस्तक्षेप किया।’

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि रुपये पर दबाव जारी रहने की संभावना है और यह इस समय 85 रुपये प्रति डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है और मार्च 2025 तक गिरकर 85.50 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच सकता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेनगुप्ता ने कहा, ‘बढ़ते व्यापार घाटे के साथ पूजी की सुस्त आवक के कारण भुगतान संतुलन ऋणात्मक हुआ है और इसकी वजह से रुपये पर दबाव बढ़ा है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि मार्च तक रुपया गिरकर 85.50 प्रति डॉलर और दिसंबर 2025 तक 86.50 प्रति डॉलर पर पहुंच सकता है।’

चालू कैलेंडर वर्ष में रुपया अब तक 1.99 प्रतिशत गिरा है। इस महीने में 0.48 प्रतिशत की गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष में अब तक रुपये में 1.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement