facebookmetapixel
Advertisement
अब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेट

नकदी तंगी की आहट, RBI ने बढ़ाई VRR नीलामी की राशि

Advertisement

अग्रिम कर और जीएसटी भुगतान से बाजार से नकदी निकलने के अनुमान के बीच राशि 7,500 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 लाख करोड़ रुपये

Last Updated- December 16, 2025 | 8:18 AM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को होने जा रही 10 दिन की वैरिएबल रेट रीपो नीलामी की अधिसूचित राशि दोगुना करके 7,500 करोड़ रुपये से 1.5 लाख करोड़ रुपये कर दी है। सोमवार को केंद्रीय बैंक ने यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नकदी की मौजूदा और उभरती हुई स्थिति को देखते हुए 10 दिन की वीआरआर नीलामी की अधिसूचित राशि बढ़ाने का फैसला किया गया है।

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि वीआरआर राशि दोगुनी करने का फैसला अग्रिम कर और वस्तु एवं सेवा कर संग्रह की निकासी को देखते हुए किया गया है, जो अनुमानित रूप से 2 लाख करोड़ रुपये है। सामान्यतया हर तिमाही के अंत में अग्रिम कर का भुगतान आखिरी महीने की 15 तारीख को होता है और जीएसटी कर का भुगतान हर महीने की 20-21 तारीख को होता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने कहा कि 15 दिसंबर को अग्रिम कर संग्रह होना है, जिससे सामान्यतया व्यवस्था से 1 लाख करोड़ रुपये नकदी निकलेगी। इस बीच जीएसटी भुगतान भी होना है, जिससे करीब 20 दिसंबर तक 1 लाख करो़ड़ रुपये नकदी बाजार से निकलेगी। बहरहाल सरकारी व्यय माह के अंत तक ही बढ़ने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement