facebookmetapixel
Advertisement
ग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजन

ग्रे बाजार में रेलटेल 30 प्रतिशत ऊपर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:20 AM IST

सरकार के स्वामित्व वाली रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर में ग्रे बाजार में उसके आईपीओ भाव के मुकाबले 30 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी पर सौदों की अदला-बदली हुई है। जहां आईपीओ का कीमत दायरा 93-94 रुपये प्रति शेयर है, वहीं ग्रे बाजार में ऑपरेटर 122 रुपये प्रति शेयर से ज्यादा की पेशकश कर रहे हैं। रेलटेल का 820 करोड़ रुपये का आईपीओ मंगलवार को खुल रहा है। यह पेशकश पूरी तरह सरकार द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है। रेलटेल का बाजार पूंजीकरण 3,000 करोड़ रुपये होगा। वित्त वर्ष 2020 में कंपनी ने 140 करोड़ रुपये का शुद्घ राजस्व और 1,128 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।  सुंदर सेतुरामन
वाहन फाइनैंसरों पर विश्लेषक उत्साहित
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनैंस और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनैंशियल सर्विसेज, दोनों के शेयर पिछले दो सप्ताहों में करीब 30 प्रतिशत चढ़े। प्रमुख सूचकांक अपने सर्वाधिक ऊंचे स्तरों के आसपास बने हुए हैं, जिससे निवेशक सतर्कता दिखा रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि वाहन वित्त शेयर आकर्षक दांव हो सकते हैं। एक विश्लेषक ने कहा, ‘ये कंपनियां अर्थव्यवस्था में संपूर्ण बदलाव का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में हैं। इसके अलावा अनुकूल नकदी स्थिति, पूंजी की लागत में नरमी, चक्रीयता में सुधारी, और ग्रामीण मांग में तेजी मुख्य सकारात्मक कारक हैं।’  सुंदर सेतुरामन
बिटकॉइन की बढ़ रही चमक
इक्विटी जोखिम से रक्षा के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की संभावना तलाश रहे निवेशकों को सतर्कता के साथ सोच-विचार करने की जरूरत है। बिटकॉइन ने पिछले साल इक्विटी के साथ सकारात्मक संबंध साबित किया। 2020 में क्रिप्टोकरेंसी 305 प्रतिशत चढ़ी और इस साल अब तक (वाईटीडी) के आधार पर इसमे 65 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। यह नई रिकॉर्ड ऊंचाई है और मौजूदा समय में यह 47,700 डॉलर के स्तर से ऊपर कारोबार कर रही है। दूसरी तरफ, एसऐंडपी-500 पिछले साल 16 प्रतिशत चढ़ा और 2021 में यह 4 प्रतिशत तक चढ़कर 3,900 के स्तर पर है, जो एक रिकॉर्ड ऊंचाई है। बिटकॉइन में कुछ समय प्रमुख सूचकांक के अनुरूप गिरावट भी आई थी।  ऐश्ली कुटिन्हो

Advertisement
First Published - February 14, 2021 | 8:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement