facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Punjab & Sind Bank की QIP के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

QIP से बैंक के पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मार्च, 2024 के अंत में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.10 प्रतिशत था।

Last Updated- June 30, 2024 | 3:18 PM IST
Punjab & Sind Bank की QIP के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना, Punjab and Sind Bank plans to raise Rs 2,000 cr via QIP likely in H2 FY25

Punjab & Sind Bank QIP: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक की QIP के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना ने कारोबार वृद्धि के लिए योग्य संस्थागत नियोजन (QIP) के जरिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्वरूप कुमार साहा ने कहा, “निदेशक मंडल ने पहले ही मंजूरी दे दी है और मर्चेंट बैंकरों को अगस्त तक शामिल कर लिया जाएगा।” बाजार परिस्थितियों के आधार पर, धन जुटाने का काम दूसरी तिमाही या तीसरी तिमाही में पूरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि QIP से बैंक के पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मार्च, 2024 के अंत में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.10 प्रतिशत था। इसके अलावा, इससे बैंक में सरकार की हिस्सेदारी कम करने में मदद मिलेगी। पंजाब एंड सिंध बैंक में भारत सरकार की 98.25 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Also read: Engine protection cover: भारी वर्षा वाले इलाकों में गाड़ी का इंजन प्रोटेक्शन कवर जरूरी

चालू वित्त वर्ष के लिए ऋण वृद्धि परिदृश्य पर साहा ने कहा कि बैंक को परिसंपत्ति बहीखाता में 12-14 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसमें खुदरा, कृषि और एमएसएमई (आरएएम) में 15-18 प्रतिशत की वृद्धि देखी जानी चाहिए। जमा के मामले में उन्होंने कहा कि बैंक को चालू वित्त वर्ष के दौरान देनदारियों में आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

साहा ने कहा कि बैंक ने संतुष्टि के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई ग्राहक-केंद्रित पहल की हैं। इसके तहत बैंक 50 चिन्हित शाखाओं को मॉडल या स्मार्ट शाखाओं में बदल रहा है। साहा ने कहा कि बैंक ने महिलाओं के लिए रुपे द्वारा संचालित पीएसबी पिंक डेबिट कार्ड भी पेश किया है, जिसके कई लाभ हैं।

Advertisement
First Published - June 30, 2024 | 3:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement