facebookmetapixel
Advertisement
Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,550 के नीचे; Grasim और HDFC Life सबसे बड़े लूजर

PNB जुटाएगा 7,500 करोड़ रुपये

Advertisement

दिल्ली के ऋणदाता का इस साल सितंबर के अंत तक पूंजी पर्याप्तता अनुपात 15.09 फीसदी था।

Last Updated- December 29, 2023 | 11:20 PM IST
PNB stock

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने नियामकीय मानदंडों को पूरा करने कारोबार बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 2025 में इक्विटी से 7,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। बैंक के निदेशक मंडल ने 28 दिसंबर को अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 में एक या एक से अधिक किश्तों में 7,500 करोड़ रुपये तक की इक्विटी पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

दिल्ली के ऋणदाता का इस साल सितंबर के अंत तक पूंजी पर्याप्तता अनुपात 15.09 फीसदी था। इसमें सामान्य इक्विटी टियर1 (सीईटी1) 10.23 फीसदी था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर तक केंद्र सरकार के पास 73.15 फीसदी हिस्सेदारी थी और सार्वजनिक शेयरधारिता 26.85 फीसदी थी। बीएसई पर इसका शेयर 0.17 फीसदी चढ़कर 95.79 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Also read: अप्रैल-नवंबर के दौरान राजकोषीय घाटे से राहत, पूंजीगत खर्च में भी आई कमी; अर्थशास्त्रियों ने बताई वजह

इक्विटी के अलावा बैंक ऋण साधनों के माध्यम से भी पूंजी जुटा रहा है। 30 सितंबर को बैंक का कर्ज पिछले साल के मुकाबले 13.43 फीसदी 9,41,721 करोड़ रुपये हो गया जबकि इसी अवधि में जमा पिछले साल की तुलना में 9.75 फीसदी बढ़कर 13,09,910 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement