facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबाव

सेंसेक्स की अग्रणी फर्मों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:36 PM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 1,16,048 करोड़ रुपये चढ़ गया। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।
 समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 39,358.5 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 7,72,514.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 23,230.8 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,264.80 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की 23,141.7 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,22,654.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,047.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,14,298.92 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 5,801 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 4,18,564.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान अपने पूंजीकरण में 2,341.24 करोड़ रुपये जोड़े और उसका मूल्यांकन 6,14,644.50 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,47,525.25 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट, रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत सप्ताह के दौरान 31,761.77 करोड़ रुपये घटकर 17,42,128.01 करोड़ रुपये रह गई। टीसीएस का मूल्यांकन 11,599.19 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 11,93,655.74 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी की बाजार हैसियत 2,972.75 करोड़ रुपये घटकर 5,19,630.19 करोड़ रुपये रह गई।     

Advertisement
First Published - May 30, 2022 | 12:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement