facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

वित्त वर्ष 22 के विनिवेश से आईपीओ, पुनर्खरीद नदारद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:16 PM IST

ऐक्सिस बैंक, एनएमडीसी और ओएनजीसी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए विनिवेश की अधिकतम रकम सृजित करने में मदद की। इस बीच, ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) विनिवेश का सबसे तरजीही जरिया बना रहा। किसी सूचीबद्ध कंपनी की हिस्सेदारी बेचने का एक जरिया ओएफएस है, जिसमें स्टॉक एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होता है। हाल में संपन्न ओएनजीसी के ओएफएस समेत वित्त वर्ष 2021-22 में विनिवेश के जरिए कुल 16,500 करोड़ रुपये जुटाए गए, जो सरकार के 78,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के पांचवें हिस्से से भी कम है। विनिवेश की रकम में 64,500 करोड़ रुपये की कमी भारतीय जीवन बीमा निगम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में देरी के कारण हुई। सरकार ने साल के दौरान एक भी आईपीओ नहीं उतारा। वित्त वर्ष 21 में सरकार ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, आईआरएफसी और रेलटेल कॉर्प का आईपीओ पेश किया था। साथ ही पुनर्खरीद की संख्या वित्त वर्ष 21 के सात के मुकाबले घटकर वित्त वर्ष 22 में महज एक रह गई। सरकार ने वित्त वर्ष 21 में 32,845 करोड़ रुपये जुटाए थे, जो वित्त वर्ष 22 के मुकाबले दोगुना है।    

Advertisement
First Published - April 3, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement