facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Sigachi Industries के हैदराबाद प्लांट में हुए हादसे के बाद बीमा कंपनियों ने नुकसान का आकलन किया शुरू

Advertisement

सिगाची के हैदराबाद संयंत्र में विस्फोट के बीमा दावों का आकलन यूनाइटेड इंडिया और चोलामंडलम इंश्योरेंस द्वारा शुरू किया गया।

Last Updated- July 11, 2025 | 10:44 PM IST
Sigachi Industries
सिगाची इंडस्ट्रीज के हैदराबाद स्थित विनिर्माण संयंत्र में विस्फोट के बाद चल रहा राहत कार्य

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस ने सिगाची इंडस्ट्रीज के हैदराबाद स्थित विनिर्माण संयंत्र में विस्फोट से हुए दावों का आकलन करने के लिए इंटेक इंश्योरेंस सर्वेयर ऐंड लॉस एसेसर्स को नियुक्त किया है। इस विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं कंपनी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को दिए एक बयान में कहा कि उन्होंने बीमा कराया है, जिसमें संयंत्र, मशीनरी और उसके कर्मचारियों का बीमा शामिल हैं।

सूत्रों  का कहना है कि संयंत्र की 60 करोड़ रुपये की औद्योगिक जोखिम पॉलिसी थी। उन्होंने कहा कि कंपनी की हैदराबाद इकाई के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस प्रमुख बीमाकर्ता है और चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस सह-बीमाकर्ता है।

Also Read: ब्रिटेन की AEM भारत में लाएगी रेयर-अर्थ और कॉपर-फ्री मोटर टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तार

चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस के एमडी सूर्यनारायणन वी ने कहा, ‘हम साफ करना चाहेंगे कि चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस सिर्फ प्रॉपर्टी सेक्शन के जोखिम के लिए सह बीमाकर्ता है। संपत्ति के लिए प्रमुख बीमाकर्ता यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस है, और वे इस सेक्शन के तहत दावों से संबंधित सभी निर्णय लेंगे।’

Also Read: वर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट BOT और HAM मॉडल की कई सड़क परियोजनाओं के अधिग्रहण की बना रहा है योजना

सिगाची इंडस्ट्रीज ने 30 जून को एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसके हैदराबाद संयंत्र के आसपास आग लगने से टीम के 39 सदस्यों की मृत्यु हो गई और 33 श्रमिक घायल हो गए। यह कंपनी के तीन ऐसे संयंत्रों में से एक था, जहां एक फार्मास्युटिकल एक्ससिपिएंट, माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (एमसीसी) का निर्माण होता था। हालिया रिपोर्टों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। कंपनी ने यह भी कहा था कि हैदराबाद संयंत्र का पूरी तरह से बीमा है।

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement