facebookmetapixel
Advertisement
चालू सीजन में मक्का की बोआई पिछड़ी, पिछले साल के मुकाबले रकबा 10% कम; उत्पादन घटने की आशंकाउत्तर प्रदेश में मानसून का कहर जारी: 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान परQ1FY27 Results: इंडस टावर्स का मुनाफा मामूली बढ़कर ₹1,746 करोड़ पर पहुंचा, आय में 4.6% की ग्रोथभारत के अगले 20 करोड़ ग्राहक! अब कंपनियों की नजर अमीरों पर नहीं, मिडिल क्लास पर क्यों?Share Market: 5 दिन की गिरावट खत्म! सेंसेक्स 776 अंक उछला, आखिर क्यों दौड़ा शेयर बाजार?बार-बार नौकरी बदलते हैं? EPFO का नया फीचर आपके बहुत काम आएगा!Q1 Results: टाटा पावर की कमाई में तेजी, ₹1,401 करोड़ का मुनाफा; आय ₹18,890 करोड़ के पारकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल की मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

अवीवा इंडिया पर 75 लाख डॉलर का दंड

Advertisement

आदेश के मुताबिक जांच में यह पाया गया कि कंपनी ने गैरकानूनी कमीशन देने के लिए फर्जी इनवॉयस तैयार किए और अनुचित टैक्स क्रेडिट के दावे किए।

Last Updated- February 16, 2025 | 10:33 PM IST
Insurance

भारतीय कर अधिकारियों ने ब्रिटिश बीमा कंपनी अवीवा की घरेलू इकाई को पिछले करों और दंड के रूप में 75 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक जांच में यह पाया गया कि कंपनी ने गैरकानूनी कमीशन देने के लिए फर्जी इनवॉयस तैयार किए और अनुचित टैक्स क्रेडिट के दावे किए। इसके बाद यह आदेश दिया गया है।

यह कर अवीवा के भारतीय कारोबार के लिए लिहाज से काफी ज्यादा है। इसका कारण यह है कि अवीवा इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 में महज 1 करोड़ डॉलर का कर बाद लाभ अर्जित किया था। अवीवा को भारत के बीमा बाजार में प्रतिस्पर्द्धियों से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। अवीवा इंडिया ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए 2017 से 2023 के दौरान अपने वेंडर्स को करीब 2.6 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था।

भारत के कर अधिकारियों ने 3 अगस्त के नोटिस में आरोप लगाया है कि असल में इसकी आड़ में अवीवा इंडिया ने बीमा एजेंटों को नियामकीय सीमा से अधिक कमीशन दिया था। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि अवीवा ने फर्जी इनवाॅयस और नकद भुगतान की गोपनीय प्रणाली का उपयोग कर अनुचित तरीके से टैक्स क्रेडिट का दावा किया और 52 लाख डॉलर की कर चोरी की।

Advertisement
First Published - February 16, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement